बलिदान दिवस कार्यक्रम लोकभवन में मना
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जनजातीय महानायक राजा शंकर शाह- कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उनका पुण्य स्मरण किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, लोकभवन के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी क्रांति वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
